PM Kisan Nidhi Yojana Rajasthan 2024: पीएम किसान सम्मान निधि अब से 8000 रुपए सालाना किसानो को मिलेंगे
अगर आप भी PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ ले रहे है तो यह खबर आपके लिए है | जी हाँ राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने हाल ही में इस बारे में सोशल मीडिया के जरिये घोषणा करके जानकारी दी की इस बार से राज्य के किसानो को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में इजाफा कर दिया है |
केंद्र सरकार की ओर से हर साल 3 किश्तों में कुचल 6000 रुपए की राशि देश भर में किसानो को बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दी जाती है | योजना से बड़ी संख्या में देश भर से किसान जुड़े हुए है ओर इस योजना का लाभ ले रहे है | लेकिन राजस्थान राज्य सरकार द्वारा यह राशि बढ़ा कर अब 8000 रुपए कर दी गयी है |
PM Kisan Nidhi Yojana Rajasthan 2024
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी थी जिसके जरिये किसानो को DBT के जरिये हर वर्ष 2000-2000 रुपए की 3 किश्तों में कुल 6000 रुपए दिए जाते है | लेकिन राजस्थान के नव निर्वाचित CM भजन लाल शर्मा ने योजना की राशि को राज्य के किसानो को बढ़ा कर 8000 रुपए कर दिया है | ऐसे में आने वाली किश्तों में किसानो के खाते में बढ़ी हुई रकम भेजी जाएगी |
'अन्नदाता-उत्थान' के संकल्प पर सतत गतिशील…
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) June 8, 2024
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के समग्र उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपए की वृद्धि की गई। जिससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रूपए की सालाना राशि बढ़कर अब हुई 8 हजार रूपए
अन्नदाताओं के सर्वांगीण उन्नयन… pic.twitter.com/pZzO2bxPIX
हाल ही में 28 फरवरी 2024 को किसानो के खाते में योजना की 16वी किश्त DBT के जरिये खातों में भेजी गयी | अब जल्दी ही किसानो को योजना की 17वीं किश्त दी जाएगी | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा की राज्य के किसानो के लिए Rajasthan PM Samman Kisan Nidhi Yojana की राशि को 2000 रुपए बढाकर अब 8000 रुपए कर दिया है |
Rajasthan PM Samman Kisan Nidhi Yojana
पिछले वर्ष विधान सभा चुनावो से पूर्व अपने घोषणा पत्र में BJP द्वारा संकल्प पत्र में घोषणा की गयी थी की किसानो की वित्तीय सहायता को बढ़ा दिया जायेगा | इसी के चलते अपने वादे को राज्य सरकार ने पूरा करते हुए PM Kisan samman Nidhi Yojana Rajasthan की राशि में इजाफा किया है | पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17vin किश्त जून माह में किसानो के बैंक अकॉउंट में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी |
FAQs Rajasthan PM Kisan Nidhi Yojana कुछ सवाल जवाब
क्या राजस्थान में PM Kisan Samman Nidhi Yojana की सालाना राशि को बढ़ा दिया गया है ?
जी हाँ हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे 2000 रुपए बढ़ा कर अब 8000 रुपए कर दिया है |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की अगली किश्त कब आएगी ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त जून माह में बैंक खातों में आएगी